देश

ओडिशा के होटल में रूस के अरबपति सांसद पावेल एंटोव की मौत पर रहस्य,पुतिन के रहे हैं आलोचक

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 28, 2022, 12:00 PM IST

ओडिशा के होटल में अरबपति रूसी सांसद पावेल एंटोव की मौत रहस्य के घेरे में है। बता दें उसी होटल में 22 दिसंबर व्लादिमीर बुडानोव की भी मौत हुई थी।

Image

पावेल एंटोव, रूस के अरबपति सांसद

ओडिशा के एक होटल में रूसी सांसद पावेल एंटोव मृत पाए गए थे। उनकी मौत चर्चा में है। पावेल एंटोव छुट्टियां मनाने के लिए भारत आए थे और वो व्लादिमीर पुतिन के प्रखर आलोचक माने जाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यूक्रेन के मुद्दे पर पुतिन की आलोचना की थी। पुलिस का कहना है कि वो होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिर गए और मौके पर ही मौत गई। तीन दिन पहले उनके दोस्त व्लादिमीर बुडानोव की भी मौत हो गई थी। बुडानोव 22 दिसंबर को अपने कमरे में बेहोश मिले थे और उनके कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। बुडानोव की मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी जा रही है।

क्या दोस्त की मौत से परेशान थे बुडानोव

एंटोव की मौत के बाद रूसी कंसुलेट का कहना है कि जहां तक उन्हें जानकारी है एंटोव और बुडानोव की मौत में किसी तरह की आपराधिक साजिश नहीं है। इन सबके बीच ओडिशा पुलिस का कहना है कि एंटोव ने आत्महत्या की है क्योंकि वो अपने दोस्त बुडानोव की मौत से परेशान थे।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article