देश

RSS विदेशों की तरह भारत में शुरू करेगा हिंदुओं के लिए फैमिली शाखा! ये है वजह

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 11:54 AM IST

विदेशों में राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) हिंदुओं को एकजुट करने के लिए फैमिली शाखा (Family Shakha) चला रहा है। अब भारत में भी फैमिली शाखा कॉन्सेप्ट को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। एक-दो साल में इसे लागू किया जाएगा।

Image

आरएसएस की फैमिली शाखा

Photo : Times Now Digital

भारत के अलावा दुनिया में हिंदू अच्छी खासी संख्या में रहते हैं। हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन ने दुनिया भर के हिंदुओं के एकजुट करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया था। इसे फैमिली शाखा (Family Shakha) के नाम से जाना जाता है। अब आरएसएस की तैयारी है कि भारत में रह रहे हिंदुओं को बड़ी संख्या में एकजुट किया जाए। इसलिए फैमिली शाखा के कॉन्सेप्ट को भारत में भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है। फैमिली शाखा को विदेशों में रह रहे हिंदुओं के लिए बनाया गया था।

अब आरएसएस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि भारत में भी परिवार शाखा शुरू करने पर चर्चा चल रही है। इसके लिए सभी जगहों से रिस्पॉन्स भी ठीक ठाक मिल रहा है। हालांकि भारत में इसके लागू होने में एक या दो साल लग सकता है। विदेशों में सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए संघ परिवार की अवधारणाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशों में हिंदुओं की आबादी काफी बिखरी हुई है। बहुत कम दिन होते है जब परिवार एक साथ होता है। ऐसे में एक सदस्य शाखाओं में जाता है तो उनको समस्या होती है क्योंकि वह अलग अलग समय बिताना नहीं चाहता है। इसलिए आरएसएस ने परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग शाखा लगाना शुरू किया। एक ही परिवार में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। बच्चों के लिए एक सेक्शन भी होता है। इस तरह परिवार के सभी सदस्य एक स्थान पर आ सकते हैं और अलग-अलग एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। भारत में ऐसी स्थिति बनने जा रही है। जहां परिवार एकल हो गया है। यानी भारत में न्यूक्लियर फैमिली का कॉन्सेप्ट बढ़ता जा रहा है। मां-बाप दोनों कामकाजी है। अब ज्यादातर के लिए परिवार का समय कम है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article