देश

RSS Shastra Pooja: विजयादशमी पर RSS मुख्यालय में भागवत की शस्त्र पूजा, गडकरी-फड़णवीस, महादेवन हुए शामिल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 09:27 AM IST

Mohan Bhagwat Shastra Pooja: विजयादशमी के पर्व पर लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने जी-20 के सफल आयोजन का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना है। आज भारत अग्रणी देशों में शामिल है। यह नेतृत्व की वजह से हुआ। हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बेहदर हुई है। हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

Image

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में शस्त्र पूजा करते मोहन भागवत। साथ में संगीतकार शंकर महादेवन।

Photo : ANI

Mohan Bhagwat Shastra Pooja: हर साल की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ 'शस्त्र पूजा' की। 'शस्त्र पूजन' कार्यक्रम से पहले भागवत ने आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर उनके साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन भी मौजूद रहे।

दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना-भागवत

विजयादशमी के पर्व पर लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने जी-20 के सफल आयोजन का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना है। आज भारत अग्रणी देशों में शामिल है। यह नेतृत्व की वजह से हुआ। हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बेहदर हुई है। हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। स्टार्ट-अप के क्षेत्र में क्रांति हुई है। रक्षा से लेकर डिजिटल क्षेत्र में क्रांति हुई है। हम केवल भौतिक चीजों में आगे नहीं बढ़ रहे बल्कि हम अपनी विरासत एवं संस्कृति को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'अयोध्या में मंदिर बन रहा है। राम लला अपने घर में 22 जनवरी को प्रवेश करेंगे। भगवान राम करुणा के प्रतीक है। हम देश भर में समरसता, प्रेम और धार्मिकता का वातावरण बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें।'

गणवेश में नजर आए गडकरी-फड़णवीस

आरएसएस मुख्यालय पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी पहुंचे। भाजपा के ये दोनों नेता आरएसएस के गणवेश में नजर आए। नागपुर पहुंचे महादेवन ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। साल 1925 में आज के ही दिन हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की। इस दिन को संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजा होती है।

मुख्य अतिथि बनना गौरव की बात-महादेवन

संगीतकार ने कहा, 'मैं सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। इस समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं। यहां आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एवं पूरे स्वयं सेवक परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हूं।'

संघ कार्यकर्ताओं ने 'पथ संचालन' किया

इससे पहले आरएसएस के सदस्यों ने 'पथ संचालन' किया। इस दौरान मंच पर भागवत एवं संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आरएसएस प्रमुख आज आरएसएस मुख्यालय से लोगों को संबोधित करेंगे। संघ कार्यकर्ताओं ने सीपी और बरार कालेज गेट और रेशिमबाग मैदान से 'पथ संचालन' निकाला। 'पथ संचालन' का फेसबुक, यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रसारण किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article