देश

'रूम में टोपी, सड़क पर तिलक...', मुख्तार का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'मुसलमानों की सुरक्षा गारंटी हैं मोदी-योगी'

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 07:34 PM IST

बीजेपी के सीनियर लीडर मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दल 'कमरे में टोपी, सड़क पर तिलक' लगाकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति का दिखावा करते हैं।

Image

मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष किया

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यूपी के प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'रूम में टोपी, रोड पर तिलक' की सेक्युलर सियासी सूत्रधार कांग्रेस अब ना घर की रही और ना घाट की, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का जनता ही नहीं बल्कि उसके साथी भी साथ छोड़कर रफूचक्कर हो रहे हैं।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्षों में तुष्टीकरण के छल को समावेशी सशक्तिकरण के बल से छूमंतर कर राजनीतिक संकल्प, सोच और संस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन किया है।

'ग्राउंड जीरो का ग्लोबल हीरो'

नकवी ने कहा कि आज मोदी के परिश्रम और तपस्या की ताकत ने उन्हें 'ग्राउंड जीरो का ग्लोबल हीरो' बनाया है। हालांकि, कुछ सामंती सूरमा भारत की बढ़ती धाक-धमक को धूमिल करने की धूर्ततापूर्ण कोशिश में लगे हैं।

मानवता और मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दंगों, दबंगों, बलवों, बाहुबलियों, आतंक की आफत से देश, मानवता और मुसलमानों की सुरक्षा की गारंटी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article