देश

अखिलेश का साथ छोड़कर NDA के साथ जाएंगे जयंत चौधरी? बीजेपी ने दिया इन सीटों का ऑफर

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 6, 2024, 09:50 PM IST

Jayant Chaudhary News: बीजेपी पश्चिमी यूपी की चार से पांच सीटें RLD को देने को तैयार है वहीं मंत्रिपद देने का भी आफर भी जयंत चौधरी को दिया गया है ऐसा कहा जा रहा है।

Image

RLD नेता जयंत चौधरी को लेकर सामने आ रहीं चर्चाएं

Jayant Chaudhary Latest News: आरलएलडी (RLD) नेता जयंत चौधरी की दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है ऐसा मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है, जयंत चौधरी को एनडीए में शामिल होने का ऑफर भी बीजेपी ने दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है पर माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में कुछ तो चल रहा है।

अब जो घटनाक्रम सामने आ रहा है उसके मुताबिक माना जा रहा है कि RLD और सपा (SP) का गठबंधन खतरे में है, INDI अलायंस को भी झटका लगने वाला है ऐसा माना जा रहा है।

गौर हो कि अभी आरएलडी का समाजवादी पार्टी के साथ है गठबंधन हैं और सपा ने आरएलडी को सात सीटें दी हैं, ये सीटें बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना थीं।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से आरएलडी को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा लोकसभा सीटें ऑफर की गई हैं, गौर हो कि

जयंत चौधरी को सपा ने ही राज्यसभा भेजा था वहीं दोनों पार्टियों का गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश में खासा मजबूत माना जाता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article