देश

लालू यादव का बड़ा दावा: देश में कभी भी हो सकते हैं चुनाव, अगस्त में गिर जाएगी मोदी सरकार

Lalu Yadav: लालू यादव ने कहा है कि अगस्त में मोदी सरकार गिर जाएगी और इंडिया गठबंधन सत्ता में आकर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार बहुत ही कमजोर है।

Image

lalu yadav

Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अगस्त में मोदी सरकार गिर जाएगी और इंडिया गठबंधन सत्ता सरकार बनाएगा। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे लोग तैयार रहें, देश में कभी भी चुनाव हो सकते हैं। लालू यादव ने यह दावा राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर किया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और अगस्त तक गिर सकती है। उन्होंने कहा, मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

हमारी लड़ाई कमजोरों और वंंचितों के लिए

इस दौरान पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जनता दल (यू) वालों ने सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा से समझौता किया और बीजेपी से गठबंधन किया। राष्ट्रीय जनता दल एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने न तो समझौता किया और न ही बीजेपी के सामने घुटने टेके। तेजस्वी ने कहा, सत्ता में होना सबसे बड़ी बात नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों के लिए है जो कमजोर और वंचित हैं। लोकसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर 9% बढ़ा है। जबकि एनडीए का वोट शेयर 6% कम हुआ। उन्होंंने आगे कहा, आज आरजेडी ने 4 सीटें जीती हैं। हम और भी जीत सकते थे। फिर भी, हमारे गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article