देश

COVID-19: संशोधित गाइडलाइंस जारी, इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले RTPCR करना होगा अपलोड

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 04:51 PM IST

COVID-19: सरकार ने जिन छह देशों के यात्रियों के लिए पहले आरटीपीसीआर अनिवार्य किया था, अब वहां के यात्रियों के लिए एक और नियम ऐड किया है। अगर कोई यात्री भारत के जरिए ट्रांजिट यानि कि दूसरे देश के लिए फ्लाइट लेता है, तब भी उसे आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अपलोड करनी पड़ेगी।

Image

इन छह देशों से आने वाले विदेशी यात्रियों को देना होगा RTPCR रिपोर्ट

Photo : BCCL

COVID-19: केंद्र सरकार ने चीन समेत जापान, सिंगापुर, थाइलैंड, हांगकांग और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने की घोषणा 29 दिसंबर को की थी। अब इस फैसले को संशोधित किया गया है। अब भारत से ट्रांसजिट करने वाले यात्रियों को भी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य हो गया है।

भारत सतर्क

दुनिया भर में कोरोनो के बढ़ते मामलों के बीच, भारत यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि देश पर इसका असर न पड़े। इसलिए सरकार विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए पहले से ही रैंडम कोविड टेस्टिंग पर जोर दे रही है। इसके बाद छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर चुकी है। बाकी देशों के यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग जारी है।

संशोधित गाइडलाइंस

सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कुछ देशों विशेष रूप से चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गाइडलाइंस को संशोधित करने की आवश्यकता है। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्रस्थान से 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह नियम भारत से ट्रांजिट फ्लाइट लेने वाले यात्रियों पर भी लागू होगा।

रैंडम टेस्टिंग जारी रहेगी

साथ ही जिस तरह से 2 प्रतिशत यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग पहले से की जा रही थी, वो अभी भी जारी रहेगी। बता दें कि 23 दिसंबर को, सरकार ने फैसला किया था कि विदेश से आने वाले कुल यात्रियों की संख्या के दो प्रतिशत लोगों का कोविड टेस्ट किया जाएगा। यह रैंडम तरीके से होगा। विमानन मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक उड़ान में यात्रियों की पहचान संबंधित एयरलाइनों द्वारा की जाएगी। इसके बाद, चयनित यात्री के टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। जिसके बाद उन्हें हवाईअड्डा छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article