देश

बार-बार होने वाले चुनावों से रुक रहे काम; सभी मिलकर वन नेशन, वन इलेक्शन पर करें काम - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 15 अगस्त को लालकिले से देश को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में बार-बार होने वाले चुनावों के कारण सार्वजनिक कार्यों में आने वाली रुकावट का जिक्र किया। पीएम मोदी ने सभी से वन नेशन, वन इलेक्शन की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Image

वन नेशन, वन इलेक्शन पर पीएम मोदी का भाषण

Photo : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सेक्युलर सिविल कोड सहित कई बड़ी बातें कहीं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर वन नेशन, वन इलेक्शन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए।

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर चुनाव चलते रहते हैं। बार-बार होने वाले चुनावों की वजह से कई काम रुक जाते हैं। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चर्चा की है। पीएम मोदी ने बताया कि एक कमेटी ने अच्छी रिपोर्ट भी दी है। देश के लोगों, राजनीतिक दलों और संविधान को समझने वाले लोगों को वन नेशन, वन इलेक्शन को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश की प्रगति बाधित होती है। आज विकास योजनाओं को चुनाव से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि हर तीन से छह महीनों के बीच देश में कहीं न कहीं चुनाव चल रहे होते हैं।

उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वह साथ आएं और एक राष्ट्र, एक चुनाव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को एक साथ आना होगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article