देश

रक्षा बंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भाई को 6 दिन में मिलेगी बहन की राखी

रक्षा बंधन के मौके पर भारतीय विभाग ने स्पेशल तैयारी की है। जिसके तहत दुनिया के किसी भी हिस्से में 6 दिन में राखी पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा देश में तीन दिन में राखी पहुंचेगी। छुट्टी वाले दिन भी राखी पहुंचाने के लिए विभाग के कर्मियों की स्पेशल ड्यूटी रहेगी।

Image

राखी के लिए विशेष लिफाफे जारी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर देश में 3 दिन में पहुंचेगी राखी
  • विदेश भेजने के लिए स्पेशल लिफाफा
  • छुट्टी के दिन भी होगी राखी की डिलेवरी

Raksha Bandhan 2024: देश हो या विदेश इस बार बहनों की राखियों को भाई तक पहुंचने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भाई को सिर्फ 6 दिन में ही बहन की राखी मिल जाएगी। वहीं भारत में पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर किसी भी जगह तीन दिन में ही राखी पहुंचेगी। डाक विभाग द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों में राखी पहुंचाने में चार से पांच दिन का समय लगेगा।

पांच शहरों में लगेंगे रंगीन बॉक्स

इस साल 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर भारतीय डाक विभाग ने खास तैयारियां की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डाक विभाग दुनिया के किसी भी हिस्से में छह दिन में राखी, चंदन और अक्षत पहुंचा देगा। विदेश भेजने के लिए विशेष लिफाफा तैयार किया गया है। इसके अलावा बिहार के पांच बड़े शहरों के मुख्य डाकघर में 20-20 रंगीन बॉक्स भी लगाए जाएंगे। इन्हें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में लगाया जाएगा। जिसमें डाली जाने वाली राखियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।

राखी की डिलेवरी के लिए स्पेशल ड्यूटी

इस बार छुट्टी में भी राखी की डिलेवरी होगी। दरअसल डाक विभाग की तरफ से सभी जिलों में राखी स्पेशल सेट चलाने का फैसला हुआ है। जिसमें रक्षा बंधन से दो पहले से लेकर राखी के दिन तक छुट्टी होने के बाद भी कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी होगी। राखियों की डिलवरी छुट्टी वाले दिन भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article