देश

Unnao News: भगवंतनगर में राखी का महाकुंभ! एक लाख बहनों ने बांधी राखी, पुष्पेंद्र ने लिया संकल्प

उन्नाव की भगवंतनगर विधानसभा में रक्षाबंधन के बाद आयोजित राखी महाकुंभ में एक लाख से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था संभाली।

Image

unnao news

उन्नाव : भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं और बेटियां पहुंचीं। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब एक लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने का अनुमान रहा। महिलाओं ने उत्साह के साथ राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान उन्होंने बहनों की रक्षा और उनके हितों के लिए हमेशा खड़े रहने का संकल्प लिया।

बड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की सूचना के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम की जानकारी पहले ही जिला प्रशासन को दी गई थी। रविवार सुबह 50 हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने की संभावना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।

एक सप्ताह से चल रही थीं तैयारियां

रायबरेली-उन्नाव हाईवे के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां करीब एक सप्ताह पहले से चल रही थीं। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर, बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राजनीति में आने की महिलाओं ने की अपील

कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने राखी बांधने से पहले आयोजक से राजनीति में आने का आग्रह भी किया। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र के विकास और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए उनका राजनीति में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैंसवारा क्षेत्र, उन्नाव और पूरे प्रदेश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो लोगों के बीच रहकर काम करे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बहनों और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए महत्वपूर्ण है और वह जीवनभर उन्नाव के लोगों व अपनी बहनों के हित में काम करते रहेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article