देश

Rajasthan Road Accident : झुंझुनू में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 05:32 AM IST

Rajasthan Road Accident : झुंझुनू सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, राजस्थान के झुंझुनू में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Image

राजस्‍थान में हादसा। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Rajasthan Road Accident : राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिर जाने से छह महिलाओं और दो नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि, ये हादसा उस वक्‍त हुआ जब, ये लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे। झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि सभी घायलों को झुंझुनू और सीकर जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, झुंझुनू के कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि जानकारी के अनुसार, कुल 34 व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और उनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं, जबकि जीवित बचे लोगों में से कई पुरुष हैं।

खंभे से टकराकर हुई दुर्घटना

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मनसा माता मंदिर से लौट रहे थे, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और यह घटना मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। ऐसा लगता है कि चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह खंभे से टकराकर खाई में गिर गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

झुंझुनू सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के झुंझुनू में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

इनका ये है कहना

पुलिस ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी उदयपुर वाटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अधिकारियों व स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!