मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज मातोश्री में शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के आवास मातोश्री पहुंचे थे। बता दें कि साल 2012 में राज ठाकरे आखिरी बार इस आवास में आए थे जब बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था। बता दें कि राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई भी मातोश्री पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दीं। ठाकरे भाइयों ने एक साथ मातोश्री के अंदर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ एक तस्वीर खिंचवाई।
