देश

नशे में धुत TT ने महिला यात्री से की अभद्रता, रेलवे ने किया सस्पेंड, वीडियो आया सामने

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 12:28 PM IST

टीटी को सस्पेंड करने के बाद रेलवे द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि टीटी नशे में था। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

Image

टीटी ने महिला यात्री के साथ की अभद्रता (फाइल फोटो)

Photo : iStock

रेल विभाग ने बेंगलुरू के केआर पूरन रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर शराब के नशे में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक टीटी को निलंबित कर दिया है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है जिसमें टीटी अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। टीटी को सस्पेंड करने के बाद रेलवे द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यात्री ने पोस्ट किया वीडियो

कृष्णा बेहरा नाम के शख्स ने इसे लेकर रेल मंत्री को ट्वीट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। कृष्णा ने लिखा- केजेएम स्टेशन पर नशे में धुत टीटी ने लड़की को खींचा। लड़की कहती रही कि उसके पास टिकट है, उसने टीटी को टिकट भी दिखाया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। टीटी ने लड़की को ट्रेन से उतारा और उसके साथ अभद्रता की। हमें ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत टीटी को लेकर सफाई चाहिए। रेलवे से अपील है कि कृपया टीटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article