देश

शरद पवार की डिनर पार्टी में दिखे दिग्गज...राहुल, प्रियंका, अजित पवार के साथ गौतम अदानी भी हुए शामिल

शरद पवार (84) के राजनीतिक रूप से अलग हो चुके भतीजे अजित पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, उद्योगपति गौतम अदानी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई प्रमुख हस्तियां 6 जनपथ स्थित पवार के आवास पर मौजूद थीं।

Image

शरद पवार की डिनर पार्टी में जुटे दिग्गज (ANI)

Sharad Pawar Dinner Party: एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने अपने जन्मदिन से पहले बुधवार को अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया जिसमें कई दिग्गज नेता व हस्तियां नजर आईं। इसमें राहुल गांधी और गौतम अदानी समेत राजनीतिक और व्यवसायिक जगत के दिग्गज शामिल हुए। शरद पवार (84) के राजनीतिक रूप से अलग हो चुके भतीजे अजित पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, उद्योगपति गौतम अदाणी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई प्रमुख हस्तियां 6 जनपथ स्थित पवार के आवास पर मौजूद थीं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं कृषि मंत्री शरद पवार 12 दिसंबर को अपना 85वां जन्मदिन मनाएंगे। तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत राय, भारतीय जनता पार्टी नेता डी पुरंदेश्वरी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी पवार के आवास पर रात्रिभोज में शामिल हुए। इस अवसर पर संसद के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

नलिन कोहली बोले, इसमें राजनीति से लेना-देना नहीं

एससीपी प्रमुख शरद पवार के निजी कार्यक्रम से निकलते हुए भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, पवार जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं... वे अब पचासी वर्ष के हो चुके हैं, इसलिए सभी उन्हें शुभकामनाएं देंगे... हमारे देश में यह परंपरा है कि जब कोई सामाजिक सेवा में लगा व्यक्ति एक निश्चित आयु तक पहुंचता है, तो हम हमेशा उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। आज का कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था... इसमें राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article