देश

वायनाड से राहुल गांधी की जगह लेगी प्रियंका गांधी, लड़ेगी पहला चुनाव; इस्तीफा देंगे कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi Wayanad: कांग्रेस अध्यक्ष ने ये साफ कर दिया कि वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होगी। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस

Image

rahul

Rahul Gandhi Wayanad: कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली सांसद बने रहेंगे। राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी घोषणा आज दिल्ली में की।

वायनाड से इस्तीफा देंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। राहुल गांधी रायबरेली सीट रखेंगे और वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे।"

वायनाड से पहली लोकसभा चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी साफ कर दिया कि वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होगी। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "हमने फैसला किया है कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी..."

क्या बोली प्रियंका गांधी

इस फैसले के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, '' मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।''

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article