देश

सर गंगा राम अस्पताल में मां सोनिया गांधी से मिले राहुल गांधी, रद्द की अपनी केरल यात्रा

कांग्रेस नेता को मंगलवार रात सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए केरल जाने वाले थे लेकिन उन्होंने अपनी इस कार्यक्रम को टाल दिया है।

Image

सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी।

Photo : ANI

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार सुबह अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता को मंगलवार रात सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए केरल जाने वाले थे लेकिन उन्होंने अपनी इस कार्यक्रम को टाल दिया है। कोझिकोड रैली को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी मां नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए वह व्यक्तिगत रूप से वहां नहीं आ सके।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'मैं यहां आना चाहता था लेकिन मैं नहीं आ सका। मेरी में अस्पताल में भर्ती हैं और एक बेटा होने के नाते उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं काफी चिंतित हूं। इसलिए मैं उनके साथ रुकने का फैसला किया। केरल को लोग इस बात को समझेंगे।' केरल में आने वाले दिनों में चुनाव हैं। मुख्य मुकाबला यूडीएफ और एलडीएफ के बीच है।

स्थिर बनी हुई है हालत-अस्पताल

सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ’यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं। सूत्रों ने पहले कहा था कि सोनिया गांधी संभवतः मौसम में बदलाव के कारण अस्वस्थ थीं और उन्हें देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था। उनका कहना था कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है।

मौसम में बदलाव के कारण तबीयत खराब

सोनिया गांधी को मंगलवार देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनका उपचार कर रही है, लेकिन उनके मुताबिक कोई गंभीर समस्या नहीं है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article