देश

इंदिरा की जान थे राहुल तो वहीं प्रियंका थीं अपनी नानी की लाडली; कांग्रेस नेता ने खुद बताया क्यों नहीं की अभी तक शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 08:30 PM IST

Rahul Gandhi Marriage: इतालवी दैनिक समाचार पत्र कोरिरे डेला सेरा से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि शादी करने और बच्चे पैदा करने का विचार अक्सर उनके दिमाग में आता था। हालाँकि, वह ऐसा नहीं कर सके। यह पूछे जाने पर कि 52 साल की उम्र में भी वह अकेले क्यों हैं, राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

Image

राहुल गांधी ने क्यों नहीं की शादी

Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी को अक्सर उनसे शादी नहीं करने को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि उनके दिमाग में शादी और बच्चों को लेकर हमेशा से ख्याल आता था, हालांकि ऐसा हो नहीं सका। उन्होंने कहा कि वो इंदिरा गांधी के लाडले थे।

नानी की लाडली थीं प्रियंका गांधी

एक इतालवी दैनिक के साथ एक साक्षात्कार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो अपनी दादी इंदिरा गांधी की जान थे, उनके लाडले थे, वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी अपनी नानी पाओला माइनो की लाडली थीं। राहुल गांधी की नानी पाओला माइनो का हाल ही में निधन हुआ है।

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या कहा

इस इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने हाल ही में समाप्त हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के अपने अनुभव भी साझा किए। राहुल गांधी ने इतालवी दैनिक को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा उनके लिए एक तपस्या की तरह थी। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बढ़ते ध्रुवीकरण के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने सहमति व्यक्त की कि यह असलियत में है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसे गरीबी और मंहगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल को बच्चे हैं पसंद

अब तक शादी नहीं करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा- "यह अजीब है...मैं नहीं जानता। बहुत सारी चीजें करनी हैं। लेकिन मैं चाहूंगा कि बच्चे हों।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article