Rahul Gandhi Speaks on pollution: कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में गंभीर स्तर तक पहुंचे वायु प्रदूषण पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग की। इस समस्या को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति करार देते हुए कांग्रेस नेता ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्टियों से सहयोग करने की मांग की। राहुल की इस मांग पर सरकार ने भी प्रदूषण पर चर्चा कराने का संकेत दिया। प्रदूषण के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि 'यह ऐसी समस्या है जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक साझा एजेंडे पर पहुंच सकते हैं। यह कोई विचारधारा की बात नहीं है। इस सदन में बैठा हर एक सदस्य इस बात सहमत है कि प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भी सहयोग करना चाहेंगे।' कांग्रेस सांसदों के साथ बातचीत में राहुल ने कहा कि वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है।
वायु प्रदूषण विचारधारा की बात नहीं है-राहुल
राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे ज्यादा शहर धुंध के आवरण से लिपटे हुए हैं। इससे लाखों बच्चों को फेफड़े की बीमारी हो रही है। उनका भविष्य खराब हो रहा है। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह दिलचस्प मुद्दा है क्योंकि मुझे पता है कि इस पर सरकार और हमारे बीच पूर्ण सहमति बनेगी। यह कोई विचारधारा की बात नहीं है। इस सदन में बैठा हर सदस्य इस बात को मानेगा कि वायु प्रदूषण जो कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है, इस पर हम सभी सहयोग करना चाहेंगे।'

रिजिजू ने कहा इस पर चर्चा के लिए सरकार तैयार
राहुल की इस मांग का जवाब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दिया। रिजिजू ने कहा कि यह विषय कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठा था और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे ज्यादातर बड़े शहरों पर जहरीली हवा की चादर पसरी हुई है, बच्चों को सांस लेने की दिक्कत होती है...लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी सहमत होंगे।’उनका कहना था कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए और उसमें आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या पर अंकुश लगाने के लिए समाधान को लेकर बात हो। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक योजना पेश करनी चाहिए।
कांग्रेस सदस्यों के साथ राहुल ने की बैठक
इससे पहले राहुल ने निचले सदन के कांग्रेस सदस्यों के साथ शुक्रवार को बैठक की, जिसमें उन्होंने वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान पार्टी सांसदों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार अब इन दोनों विषयों पर दबाव में है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ संसद भवन परिसर में यह बैठक की, जिसमें पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि भी दी गई। पाटिल का 90 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया, ‘नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों के मुद्दों पर दबाव में है तथा हमारे सांसदों ने चर्चा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।’