देश

राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के आठवें दिन की बुलेट की सवारी, बाइक रैली में शामिल तेजस्वी यादव

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी रविवार को पूर्णिया के कटिहार मोड़ से शुरू हुई। यात्रा का आज आठवां दिन है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज यात्रा के क्रम में बुलेट चलाई।

Image

राहुल गांधी ने की बुलेट की सवारी (ANI)

Photo : ANI

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी रविवार को पूर्णिया के कटिहार मोड़ से शुरू हुई। यात्रा का आज आठवां दिन है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज यात्रा के क्रम में बुलेट चलाई। उनके बुलेट के पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे हुए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर उनके साथ चल रहे थे। इस दौरान बाइक रैली निकाली गई जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को हुई थी शुरू

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सीमांचल के पूर्णिया की सड़कों पर जोरदार उत्साह दिखा। आठवें दिन की यात्रा की शुरुआत बाइक पर हुई। यह यात्रा खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से गुजरते हुए कसबा और अररिया तक पहुंचेगी। यात्रा की सातवें दिन की शाम कटिहार के कदवा में राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। सातवें दिन राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ कटिहार में मखाना किसानों से मुलाकात की। इस दौरान वे किसानों के साथ तालाब में उतरे और मखाना भी फोड़ा। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी जानी थीं। बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ जारी इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। वे दो दिन 26 और 27 अगस्त को इस यात्रा से जुड़ेंगी।

इसके अलावा तीसरे चरण में यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article