देश

अमेठी नहीं अब रायबरेली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मतदाताओं का करेंगे धन्यवाद

Rahul Gandhi Amethi News:लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया था, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनी थी।

Image

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मतदाताओं का करेंगे धन्यवाद

Rahul Gandhi Amethi News:कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने कहा कि मतदाताओं को धन्यवाद देने का कार्यक्रम अमेठी के बजाय मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए मंगलवार को अमेठी में प्रस्तावित कार्यक्रम पड़ोसी रायबरेली में स्थानांतरित कर दिया गया है पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौर हो कि लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को वहीं कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट पर मात दी थी।

कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि मतदाताओं को धन्यवाद देने का कार्यक्रम अमेठी के बजाय मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में होगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article