'राहुल भैया का सामने से आया फोन, न्याय दिलाने का भरोसा...', कांग्रेस नेता से मिल क्या बोलीं उन्नाव रेप पीड़िता

Unnao Rape Case: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव रेप पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पीड़िता का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सामने से फोन कर मिलने की बात कही।

Unnao Rape Case: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव रेप पीड़िता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

'PM मोदी से मिलने की लगाई गुहार'

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पीड़िता का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सामने से फोन कर मिलने की बात कही। उन्होंने कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलने की गुहार लगाई, लेकिन मुझसे कोई नहीं मिला। वहीं, राहुल भैया का सामने से फोन आया और उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया।''

End of Feed