आज की ताजा खबर, 25 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत में भी क्रिसमस की धूम, देशभर में उत्सव शुरू...पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [क्रिसमस], [pm modi news], [राष्ट्र प्रेरणा स्थल] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: क्रिसमस के मौके पर लोग त्योहार की खुशी में डूबे हुए हैं। पूरे देश में शहरों में रोशनी हो गई है। लाइट्स, बेल्स से जगहों को सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे।
आज की ताजा खबर, 25 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत में भी क्रिसमस की धूम, देशभर में उत्सव शुरू...पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन
-देश में क्रिसमस की धूम
-एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मिस्र दौरे पर गए
-पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे
उप्र : काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकाल और स्पर्श दर्शन पर रोक
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्यकार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि शीतकालीन छुट्टियों और आंग्ल नव वर्ष के कारण मंदिर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ के चलते 24 दिसंबर से प्रोटोकॉल दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गयी है। मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर बाबा का झांकी दर्शन कराया जा रहा है।
मिश्र ने कहा कि मंदिर में सुविधा और सुरक्षा के साथ सभी को दर्शन प्राप्त हो सकें, इसके लिए सभी श्रद्धालु मंदिर न्यास के इस निर्णय का सहयोग करें।
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए, सामूहिक आत्महत्या का संदेह
उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित अपने घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले।
अधिकारी ने बताया कि उनके बेटों उमेश (25) और बजरंग (23) के शव बाद में पास की रेलवे लाइन पर मिले। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे चलती ट्रेन के सामने कूद गए थे।
मजबूत बुनियादी कारकों से खुदरा क्षेत्र में 2026 में तेज वृद्धि जारी रहने के आसार
भारत के करीब 1100 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के खुदरा उद्योग में तेज डिजिटल एकीकरण, छोटे शहरों में विस्तार एवं मजबूत घरेलू मांग, प्रौद्योगिकी-प्रधान व्यवधान एवं गुणवत्ता व मूल्य के प्रति बढ़ती उपभोक्ता अपेक्षाओं के कारण बड़े मॉल का विकास हुआ है।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार और आयकर राहत जैसी नीतिगत पहल, अच्छी मानसून तथा उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ उपभोक्ता मांग में सकारात्मक संकेत दे रही हैं। इसके साथ ही, मूल्य खुदरा में तेजी और ‘प्रीमियमाइजेशन’ के बढ़ने से 2026 में वृद्धि तेज रहने की संभावना है।
उद्योग को बढ़ती किराए की दरों, डिजिटल एवं भौतिक माध्यमों में तीव्र प्रतिस्पर्धा, सभी माध्यमों के (ओमनीचैनल) अनुभवों का साथ लोने में चुनौतियों के साथ आपूर्ति श्रृंखला की लगातार असफलताएं हालांकि मुनाफे पर दबाव एवं कुशल प्रतिभा की कमी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
डेलॉयट इंडिया के साझेदार एवं उपभोक्ता उद्योग के प्रमुख आनंद रामनाथन ने कहा कि दोहरे अंकों की वृद्धि के साथ 2026 के लिए खुदरा क्षेत्र की संभावना “अत्यधिक आशाजनक” है।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
नाइजीरिया में मस्जिद में धमाके से दस लोगों की मौत
यह घटना बुधवार शाम को हुई, और इसने एक बार फिर उस इलाके में उग्रवादी हिंसा के फिर से शुरू होने का डर पैदा कर दिया है, जो सालों से विद्रोह झेल रहा है। अभी तक किसी भी हथियारबंद ग्रुप ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
नाइजीरिया मस्जिद धमाका
पीएम मोदी आज यूपी में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर करीब 2:30 बजे होगा, इस दौरान प्रधानमंत्री इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्र भारत की महान हस्तियों की विरासत का सम्मान करने के विजन से प्रेरित होकर, राष्ट्र प्रेरणा स्थल 'भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक के जीवन, आदर्शों और स्थायी विरासत को श्रद्धांजलि के रूप में काम करेगा, जिनके नेतृत्व ने देश की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और विकासात्मक यात्रा पर गहरा प्रभाव डाला।'
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है।
लगभग 230 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनी यह सुविधा नेतृत्व के सिद्धांतों, नागरिक जुड़ाव, सांस्कृतिक जागरूकता और सार्वजनिक प्रेरणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्थायी राष्ट्रीय संसाधन के रूप में काम करने के लिए डिजाइन की गई है।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मिस्र दौरे पर गए
मिस्र की अपनी यात्रा के दूसरे दिन, एयर स्टाफ के चीफ ने काहिरा वेस्ट एयर बेस का दौरा किया। उन्होंने काहिरा में इंडिया हाउस में मिस्र में भारत के राजदूत सुरेश के रेड्डी से भी बातचीत की।
