देश

Priyanka Gandhi:राहुल ने वायनाड को कहा बाय-बाय, Wayanad से 'पहला चुनाव' लड़ेंगी बहन प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा फैसला किया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और वे वायनाड लोकसभा सीट को खाली कर रहे हैं वहीं, वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) उपचुनाव लड़ेंगी।

Image

वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दो लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने यूपी के रायबरेली और केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। कोई भी नेता दो लोकसभा सीटों से एक साथ सांसद नहीं बने रह सकता है यानी उसे एक निश्चित समय के अंदर एक सीट को खाली करनी पड़ती है।

यानी साफ हो गया है कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और वे वायनाड लोकसभा सीट को खाली कर रहे हैं। वहीं, वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) उपचुनाव लड़ेंगी।

राहुल गांधी ने कहा- मेरा रायबरेली और वायनाड दोनों से इमोशनल कनेक्शन है , वायनाड के हर लोग ने प्यार किया पूरी ज़िन्दगी उसको याद रखूँगा प्रियंका जी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, मुझे यकीं है की प्रियंका जी चुनाव जीतेंगी।

'मैं बिलकुल भी नर्वस नहीं हूँ'

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-मैं राहुल जी की कमी नहीं खलने नहीं दूंगी, बोलीं-मैं बिलकुल भी नर्वस नहीं हूँ। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "हमने फैसला किया है कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी।

राहुल ने वायनाड से इस्तीफा देने के संकेत दिए थे

गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में वह केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव जीते थे जीत के बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा देने के संकेत दिए थे वहीं अब इस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव में उतरेंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज