2019 में कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरनेम वाले ही चोर क्यों होते हैं। उनके इस बयान के बाद हंगामा मचा। सूरत वेस्ट से विधायक पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया और करीब चार साल बाद सूरत की सेशंस कोर्ट से 2 साल की सजा सुना दी, हालांकि उन्हें जमानत भी मिल गई। अदालत के फैसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रिया आई। सत्ता पक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बोला उसे अदालत ने गलत मानते हुए सजा सुना दी तो कांग्रेस ने कहा कि अब तो मोदी नाम लेना गुनाह हो गया है। इन सबके बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का साथ देते हुए कहा कि यह तो बीजेपी की फांसीवादी सोच की जीत है। क्या लोकतंत्र में अब नेता बयानों के जरिए हमला भी नहीं कर सकेंगे। सवाल यह है कि बीजेपी के लोग जो बार बार विपक्ष की वाणी पर सवाल उठाते हैं क्या वही नियम वो खुद पर लागू करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
