देश

Rahul Gandhi Defamation Case : राहुल की याचिका खारिज होने पर महबूबा ने न्‍यायपालिका पर उठाए सवाल, कह दी ये बड़ी बात

Rahul Gandhi Defamation Case : महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर आरेाप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है और वे या तो जेल में हैं या उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

Image

महबूबा मुफ्ती ने न्‍यायपालिका पर सवाल उठाए।

Photo : BCCL

Rahul Gandhi Defamation Case : गुजरात की एक अदालत ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक बड़ा झटका दिया है। अदालत ने राहुल गांधी की अपील को खारिज कर दिया। इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने कहा है क‍ि कानून के दायरे में रह कर सभी विकल्‍पों का प्रयोग करेगी। हालांक‍ि कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच चल रही इस सियासी रस्‍सकशी में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की एंट्री भी हो गई है। राहुल की याचिका खारिज होने पर उन्‍होंने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा है क‍ि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक "काला दिन" है।

क्‍या है पूरा मामला

साल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने "मोदी" उपनाम को लेकर एक आपत्‍तजिनक टिप्‍पणी की थी। जिसे लेकर बीजेपी के ही विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल के विरुद्ध मानहानि का केस दर्ज कराया था। 23 मार्च, 2023 को गुजरात के सूरत स्थित सीजेएम कोर्ट ने धारा 504 के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाई थी। बता दें क‍ि बदालत ने सजा के अलावा उन्‍हें 30 दिन की मोहलत भी प्रदान की थी।

क्‍या बोलीं पीडीपी चीफ

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर आरेाप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है और वे या तो जेल में हैं या उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। महबूबा जिस समय ये बयान दे रही थीं उस समय वे श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर थीं। यहां वे बोलीं कि लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व करने वाले देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आज काला दिन है। राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वह दर्शाता है कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। वे एकदलीय प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं - संविधान को दरकिनार करके ‘भाजपा राष्ट्र’। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, न्यायपालिका लोगों की अंतिम उम्मीद है, लेकिन इसकी हालिया भूमिका से सवाल पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं को देखिए, वे कई साल से बिना सुनवाई के लंबित हैं। आगे वे बोलीं कि बिल्किस बानो का मामला लंबित है, पर राहुल गांधी के मामले में तेजी लाई जा रही है। महबूबा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी एक विश्वसनीय चेहरे के रूप में उभरे हैं और ऐसा लगता है कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता से 'डर' गई है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि लोग ‘वेस्ट इंडिया कंपनी’ के कुशासन के खिलाफ उसी प्रकार उठ खड़े होंगे जिस प्रकार वे 1947 से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ खड़े हुए थे।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुजरात की अदालत ने जब राहुल गांधी की याचिका को खारिज किया तो उसके कुछ देर के बाद ही बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर हमला किया। वे बोले कि "अदालत का फैसला गांधी परिवार, खासकर राहुल गांधी के अहंकार पर करारा प्रहार है। अदालत का फैसला यह भी साबित करता है कि कानून सभी के लिए बराबर है और वह किसी भी प्रकार के दवाब के आगे झुकता नहीं है। आज के फैसले से एक बात स्पष्ट है कि इस देश में संविधान का राज है, परिवार का राज नहीं है और कानून किसी भी परिवार के लिए अलग नहीं हो सकता।" उन्‍होंने अदालत के इस फैसले को भारत के आम लोगों और पिछड़े वर्गों के साथ न्यायपालिका के लिए भी जीत बताया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article