देश

यूपी:कांग्रेस के 4 नेता बने PM,80 सीट फिर भी राहुल का केवल 3 पर फोकस,जानें SP-BSP का कनेक्शन!

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 3, 2023, 06:30 PM IST

Congress Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी को भी न्यौता भेजा था। लेकिन उनमें से कोई पहुंचा नही, किसी ने व्यस्तता को वजह बताया तो किसी ने शुभकामना संदेश भेजा।

Image

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा यूपी पहुंची

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत जोड़ो यात्रा अभी तक पिछले 109 दिनों में 10 राज्य और 47 जिले को कवर कर चुकी है।
  • इसमें सबसे ज्यादा राहुल गांधी का फोकस दक्षिण भारत के राज्य रहे हैं।
  • राहुल गांधी का करियर भी यूपी के अमेठी से ही शुरू हुआ। हालांकि वह 2019 में लोक सभा चुनाव हार गए थे।

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा, राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में पहुंच गई है। 80 लोक सभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के 4 नेता प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं। यही नहीं भारतीय राजनीति की कहावत है कि जिसका यूपी उसके पास दिल्ली की कुर्सी और शायद यही कारण है कि जब मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली की सत्ता की उम्मीद लगाई तो उन्होंने गुजरात की जगह यूपी के काशी को चुनाव के लिए चुनना पड़ा। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में महज 3 दिन बिताना और केवल 3 जिलों तक सीमित रखना, कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाता है। क्या उत्तर प्रदेश में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ ,सपा-बसपा को खुला मैदान दे दिया है।

यूपी में बेहद कम समय

भारत जोड़ो यात्रा अभी तक पिछले 109 दिनों में 10 राज्य और 47 जिले को कवर कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा राहुल गांधी का फोकस दक्षिण भारत के राज्य रहे हैं। केरल में यात्रा 18 दिन, कर्नाटक में 21 दिन, तेलंगाना में 13 दिन, महाराष्ट्र में 16 दिन फिर राजस्थान में 21 दिन और फिर मध्य प्रदेश में 16 दिन तक चलती रही। वहीं अगर यूपी की बात की जाय तो 75 जिलों वाले प्रदेश में राहुल गांधी केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, शामली और बागपत से ही गुजरेंगे।

कांग्रेस को मिले 4 प्रधानमंत्री, गांधी परिवार का मजूबत नाता

इसी तरह अगर यूपी और कांग्रेस का रिश्ता देखा जाय तो पार्टी से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, राहुल गांधी की दादी श्रीमती इंदिरा गांधी और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी यूपी से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। इसके अलावा खुद राहुल गांधी का करियर भी यूपी के अमेठी से ही शुरू हुआ। हालांकि वह 2019 में लोक सभा चुनाव हार गए थे। जबकि उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से ही सांसद हैं। यही नहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी पहली बार चुनावी कमान उत्तर प्रदेश में भी संभाली। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उनके नेतृत्व में सबसे खराब प्रदर्शन कर बैठी।

क्या अखिलेश-मायावती के लिए छोड़ा रास्ता

वैसे तो राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी को भी न्यौता भेजा था। लेकिन उनमें से कोई पहुंचा नही, किसी ने व्यस्तता को वजह बताया तो किसी ने शुभकामना संदेश भेजा। जाहिर है कि राहुल गांधी को यूपी में दक्षिण के दूसरे दल के नेताओं के तरह कोई समर्थन देने नहीं पहुंचा। जिस तरह यूपी जैसे राज्य में केवल 3 दिन और 3 जिलों तक सीमित रह कर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं, उससे यह तो साफ लगता है कि राज्य में हाशिए पर पहुंच चुकी पार्टी को यात्रा से बड़ा बूस्ट नहीं मिलने वाला है। अब देखना है कि इसके लिए राहुल यात्रा खत्म होने के बाद किस रणनीति से आगे बढ़ते हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित