देश

अग्निवीर को राहुल ने बताया 'अपमान की योजना', भाजपा ने किया तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 09:48 AM IST

Rahul Gandhi on Agniveer: राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, सियाचिन में अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण की शहादत का समाचार बहुत दुखद है। उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। एक युवा देश के लिए शहीद हो गया - सेवा के समय न ग्रेच्युटी न अन्य सैन्य सुविधाएं, और शहादत में परिवार को पेंशन तक नहीं। उन्होंने आगे कहा, अग्निवीर, भारत के वीरों के अपमान की योजना है।

Image

राहुल गांधी

Photo : BCCL

Rahul Gandhi on Agniveer: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने अग्निवीर योजना को भारत के वीरों की अपमान की योजना बताया है। इसके बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के आरोपों को बेबुनियार और गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को फेक न्यूज न फैलाने की नसीहत दी है।

बता दें, यह सियासी बखेड़ा सियाचिन में अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण की शहादत के बाद शुरू हुआ। महाराष्ट्र के गवाते अक्षय लक्ष्मण की शनिवार तड़के सियाचिन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, सियाचिन में अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण की शहादत का समाचार बहुत दुखद है। उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। एक युवा देश के लिए शहीद हो गया - सेवा के समय न ग्रेच्युटी न अन्य सैन्य सुविधाएं, और शहादत में परिवार को पेंशन तक नहीं। उन्होंने आगे कहा, अग्निवीर, भारत के वीरों के अपमान की योजना है।

भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए भाजपा के अमित मालवीय ने कहा, अग्निवीर गवाते अक्षय लक्ष्मण ने सेवा के दौरान अपने प्राण गंवाए हैं और इसलिए वह ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिक के रूप में परिलाभ पाने के हकदार हैं। उन्होंने आगे लिखा लक्ष्मण के परिजनों को 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी बीमा, 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, अग्निवरी द्वारा योगदान की गई सेवा निधि, सरकार द्वारा समान योगदान के साथ उस पर ब्याज की रकम भी मिलेगी।

मृत्यु के चार साल पूरे होने तक मिलेंगे परिजनों को लाभ

मालवीय ने आगे लिखा कि अग्निवीर गवाते की मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक उनके परिजनों को उसके शेष सेवाकाल के लिए उसका वेतन मिलेगा, जो 13 लाख रुपये से अधिक होगा। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि फर्जी खबरें न फैलाएं, आप प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं, कोशिश करें और वैसा ही व्यवहार करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article