देश

VIDEO:वरूण और राहुल गांधी के बीच तल्खी की क्या है वजह? जानें भाइयों के बीच दीवार की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 06:01 PM IST

​​भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वरुण गांधी पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वरुण और मेरी विचारधारा मेल नहीं खाती है। लोग यह जानना चाहता हैं कि आखिर राहुल गांधी की इस तल्खी की वजह क्या है?

बीजेपी नेता वरूण गांधी (Varun Gandhi) पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी से नाता तोड़ने और कांग्रेस से रिश्ता जोड़ने को लेकर एक के बाद एक कई संदेश दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। लेकिन उनके चचेरे भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वरुण गांधी पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वरुण और मेरी विचारधारा मेल नहीं खाती है। लोग यह जानना चाहता हैं कि आखिर राहुल गांधी की इस तल्खी की वजह क्या है? असल में गांधी परिवार में इंदिरा गांधी की दो बहुएं हैं। उनके बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी सोनिया गांधी से हुई। जबकि छोटे बेटे संजय गांधी की शादी मेनका गांधी से हुई थी। मेनका गांधी संजय गांधी की मौत के बाद धीरे-धीरे परिवार से दूर हो गईं और वह बाद में भाजपा में भी शामिल हुईं। और उनके बेटे वरूण गांधी भाजपा से सांसद हैं। जबकि राहुल गांधी के बेटे राहुल गांधी इस समय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article