देश

राघव चड्ढा ने चार साहिबजादे और माता गुजरी जी को संसद में श्रद्धा फूल अर्पित करने की उठाई मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 07:37 PM IST

राघव चड्ढा ने सभापति से मांग की कि देश के सभी एजुकेशन बोर्ड श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबज़ादों की देश और धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को स्कूल में बच्चों को पढ़ाए। इस पढ़ाई से न केवल बच्चे गुरु साहिब जी की वीर गाथा को जानेंगे बल्कि उनके अंदर देशभक्ति का जज़्बा भी पैदा होगा।

Image

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राघव चड्ढा ने सौंपा मांग पत्र

Photo : Times Now Digital

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादे और माता गुजरी जी को संसद में हर साल शहीदी हफ्ते के दौरान श्रद्धा के फूल अर्पित करने की मांग उठाई है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मांगपत्र सौंपा।

अपने पत्र में चड्ढा ने लिखा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत दुनिया के इतिहास की सबसे दर्दनाक और दिल को कंपा देने वाली घटना है। एक तरफ जहां ये घटना दरिन्दगी की घिनौनी तस्वीर प्रस्तुत करती है, वहीं दूसरी ओर साहिबज़ादों के जुझारूपन, शौर्य और सिखी सिदक की भावना प्रकट करती है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दो बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी चमकौर की जंग में लड़ते हुए शहीद हुए। दो छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को हुकूमत ने शहीद कर दिया था।

आप नेता ने अपने पत्र में कहा- "इस महान शहादत के बारे में मैथिली शरण गुप्त ने लिखा है... जिस कुल जाति देश के बच्चे दे सकते हैं जो बलिदान। उसका वर्तमान कुछ भी हो भविष्य है महा महान।।"

साहिबज़ादों ने अपनी कुर्बानी देकर सिख कौम और देश कि नाम ऊंचा किया। साहिबज़ादों पर तरह-तरह के जुल्म किए गये और उन्हें तड़पा- तड़पाकर शहीद किया गया। उन्होंने दसवें बादशाह, देश और कौम की शान बढ़ाई।

राघव चड्ढा ने सभापति से मांग की कि देश के सभी एजुकेशन बोर्ड श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबज़ादों की देश और धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को स्कूल में बच्चों को पढ़ाए। इस पढ़ाई से न केवल बच्चे गुरु साहिब जी की वीर गाथा को जानेंगे बल्कि उनके अंदर देशभक्ति का जज़्बा भी पैदा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article