देश

'वायु शक्ति' में दिखेगी Rafale, Sukhoi-30 और Tejas की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर में IAF की भूमिका का होगा खुलासा

वायु सेना के उप प्रमुख, एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि राजस्थान के पोखरण में होने वाले इस मारक क्षमता प्रदर्शन में लंबी दूरी के लक्ष्यीकरण का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित होने के कारण इस बार द्विवार्षिक प्रदर्शन का महत्व अलग है।

Image

वायुशक्ति में दिखेगी वायु सेना की ताकत

Photo : PTI

IAF Vayu Shakti Excercise: भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आगामी वायु शक्ति अभ्यास में राफेल (Rafale), सुखोई-30 (Su-30) मिग-29 (MIG 29), तेजस (Tejas) , जगुआर (Jaguar) और अन्य लड़ाकू विमान शामिल होंगे। यह अभ्यास ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना की सफल भूमिका को सामने लाएगा। वायु शक्ति अभ्यास 27 फरवरी को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान के पोखरण में युद्धभ्यास

वायु सेना के उप प्रमुख, एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि राजस्थान के पोखरण में होने वाले इस मारक क्षमता प्रदर्शन में लंबी दूरी के लक्ष्यीकरण का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित होने के कारण इस बार द्विवार्षिक प्रदर्शन का महत्व अलग है। सेना अधिकारी ने बताया कि लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान सहित 120 से अधिक विमान इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।

नागेश कपूर ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए एक प्रेजेंटेशन में अधिकारी ने बताया कि राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के अलावा अपाचे, एलसीएच प्रचंड और एएलएच भी इस अभ्यास का हिस्सा होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पश्चिमी सीमा के निकट हो रहे इस प्रदर्शन से पाकिस्तान को कोई रणनीतिक संदेश मिलेगा, तो उन्होंने कहा, हम अपना प्रदर्शन करेंगे। इससे किसे क्या संदेश जाएगा? यह आप पर निर्भर करता है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने पिछले साल 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ स्थानों पर आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी पलटवार की कोशिश की, लेकिन वायुसेना के हमले में उसे जबरदस्त नुकसान हुआ। उसके कई वायु सेना ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा और अंत में पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप की मदद से भारत के साथ सीजफायर करवाने में कामयाबी हासिल की। इसी सीजयफार को लेकर ट्रंप अक्सर अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं कि उन्होंने दुनिया को एक परमाणु युद्ध से बचा लिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article