देश

रेडियो मिर्ची के संग मनाएं आजादी का पर्व, स्टार्स की आवाज में सुनें गुमनाम नायकों की कहानी

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: इस स्वतंत्रता दिवस पर रेडियो मिर्ची फिर से खास शो लेकर आ रहा है, जिसमें देश के गुमनाम नायकों की कहानी सुनाई जाएगी। इन वीर शहीदों की असाधारण कहानी तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी समेत कई अन्य स्टार्स की आवाज में सुनाई देंगी।

Image

आजादी की कहानी सुनाएंगे ये स्टार्स।

Photo : Times Now Digital

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani Season 2: देश का प्रमुख रेडियो स्टेशन ' रेडियो मिर्ची' इस स्वतंत्रता दिवस पर फिर से अपने श्रोताओं के लिए स्पेशल रेडियो शो लेकर आ रहा है। आजादी के 77वीं वर्षगांठ को लेकर रेडियो मिर्ची ने 'आजादी की कहानी मिर्ची की जुबानी सीजन-2' की शुरुआत करने की घोषणा की। इस खास पेशकश में एक साथ कई सितारे आजादी का जश्न सेलिब्रेट करेंगे और देश के गुमनाम नायकों की कहानी सुनाएंगे।

एक सप्ताह तक चलेगा स्पेशल रेडियो शो

रेडियो मिर्ची आज से एक सप्ताह तक आजादी के जश्न को मनाने के लिए तैयार है। 'आजादी की कहानी मिर्ची की जुबानी सीजन-2' नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस स्पेशल रेडियो शो में फिल्म जगत से लेकर अलग-अलग हस्तियां मिर्ची के श्रोताओं के आजादी की कहानी सुनाएंगे। एक सप्ताह तक चलने वाले इस शो में 49 कहानियां बयां की जाएंगी, प्रत्येक दिन सात कहानी सुनने को मिलेंगी। इन कहानियों को अलग-अलग हस्तियों के आवाज में सुनाई जाएगी। रेडियो मिर्ची के अलावा इसे गाना ऐप पर भी सुना जा सकेगा।

कई सारे स्टार्स सुनाएंगे कहानी

बता दें कि रेडियो मिर्ची पर आजादी की कहानी सुनाने के लिए कई सारे सुपरस्टार आएंगे। इनमें तापसी पन्नू, मनीष पॉल, चिराग पासवान, शिवराज सिंह चौहान, शेखर सुमन, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह, गुरमीत चौधरी, सोनाली कुलकर्णी, सलीम खान, पीयूष मिश्रा, राजपाल यादव, उर्वशी रौतेला, मिलिंद सोमन, सनी कौशल और कई अन्य शामिल हैं।

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani s 2

Aazaadi Ki Kahaani Mirchi Ki Zubaani s 2

गुमनाम नायको की आसाधारण कहानी

ये हस्तियां देश को आजादी दिलाने वाले गुमनाम नायकों की कहानी सुनाएंगे। इन नायकों में कुछ उदाहरण के तौर पर कुछ नाम शामिल हैं, जैसे कि कडक्कल विद्रोह की कहानी। बीना दास, रानी रश्मोनी, कनाईलाल भट्टाचार्जी, सरस्वती राजमणि, वासुदेव बलवंत फड़के, ननीबाला देवी, बेगम हजरत महल, मातंगिनी हाजरा, जज किंग्सफोर्ड, चमारू परिदा समेत अन्य गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी जीवंत की जाएगी। इतना ही नहीं, रेडियो मिर्ची इस स्पेशल शो से जुड़े वीडियो भी ला रहा है।

रेडियो मिर्ची संग मनाएं आजादी का जश्न

बता दें कि रेडियो मिर्ची का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देश प्रेम को जागृत करना है और आजादी की कहानी के माध्यम से गुमनाम हो चुके वीरों को देशवासियों के सामने जीवंत करना है, ताकि आजादी के बलिदान और उसके मोल को हम सब याद रख सके और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का सम्मान कर सके। आप भी मिर्ची के साथ आजादी के जश्न में शामिल हों और देश के गुमनाम शहीदों को याद करें।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article