देश

Punjab के मंत्री हरजोत बैंस बंधे शादी के बंधन में, IPS अधिकारी ज्योति यादव संग हुआ विवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2023, 12:42 AM IST

Punjab Education Minister marriage: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS अधिकारी ज्योति यादव से शादी कर ली है, रूपनगर जिले के नंगल में गुरुद्वारा श्री बिभोर साहिब में आनंद कारज समारोह रखा गया था।

Image

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS अधिकारी ज्योति यादव से शादी कर ली है

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरजोत सिंह बैंस शनिवार को रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। दोनों की हाल में सगाई हुई थी।

रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

पेशे से वकील 32 वर्षीय बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। साल 2017 के चुनावों में, उन्होंने साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।बैंस इससे पहले राज्य में 'आप' की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं।

IPS ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में तैनात हैं

पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी यादव फिलहाल मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले की रहने वाली हैं। पिछले साल पंजाब में 'आप' के सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी की थी। इस दौरान 'आप' विधायक नरिंदर कौर भारज और नरिंदरपाल सिंह सवाना की भी शादी हुई है।

गौर हो कि पिछले कई दिनों से पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सगाई IPS ज्योति यादव के साथ होने की बात सामने आई थी। वहीं दोनों की एकसाथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर नजर आई थी, IPS ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में तैनात है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article