देश

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया, वीडियो वायरल होने के बाद से चल रही थी फरार

IAS Pooja Khedkar: IAS पूजा खेडकर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें महाड जिले से हिरासत में लिया।

Image

आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मनोरमा खेडकर पर पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया था केस
  • मनोरमा खेडकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद आई थी चर्चा में

IAS Pooja Khedkar: विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाड जिले से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पिछले कुछ दिनों से मनोरमा फरार चल रही थी। मनोरमा पर किसान को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया था केस

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कथित तौर पर पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास करती दिख रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी मां के खिलाफ कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा खेडकर के वायरल पिस्तौल वाले वीडियो के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 जून 2023 को पुणे जिले के मुलशी तहसील के धाड़वाली गांव में हुई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article