देश

Imran Khan : 1 नहीं 3 सीटों से चुनावी किस्मत आजमाएंगे इमरान खान, अभी जेल में बंद हैं PTI प्रमुख

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 01:09 PM IST

Imran Khan News: जफर ने अडियाला जेल के बाहर मीडिया से कहा, ‘इमरान खान बताना चाहते हैं कि वह पाकिस्तान के कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।’ हालांकि जफर ने यह नहीं बताया कि वह किन सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

Image

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हैं चुनाव।

Photo : ANI

Imran Khan News: भ्रष्टाचार मामले में अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक एक इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान आगामी आम चुनाव कम से कम तीन सीटों से लड़ेंगे। इमरान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीटीआई के सीनेटर अली जफर ने रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि चूंकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है, ऐसे में इस्लामाबाद हाई कोर्ट जल्द ही तोशाखाना मामले में सुरक्षित अपना फैसला सुनाएगा। पाकिस्तान में आम चुनाव अगले साल आठ फरवरी को होंगे।

तीन सीट से चुनाव लड़ेंगे इमरान खान

जफर ने अडियाला जेल के बाहर मीडिया से कहा, ‘इमरान खान बताना चाहते हैं कि वह पाकिस्तान के कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।’ हालांकि जफर ने यह नहीं बताया कि वह किन सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

जेल में बंद कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट

जफर ने आगे कहा कि जहां तक पीटीआई उम्मीदवारों का सवाल है, जेल में बंद हमारे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर 100 फीसदी टिकट आवंटित किए जाएंगे। बाकी उम्मीदवारों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और उनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकना एक अलोकतांत्रिक कदम है और इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव खतरे में पड़ जाएंगे।

नामांकन पत्र स्वीकार करने शुरू

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने संभावित उम्मीदवारों से नामांकन पत्र स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ आगामी आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीर्ष चुनाव निकाय ने कहा कि उम्मीदवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम 4.30 बजे तक ईसीपी से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और 22 दिसंबर तक अपने नामांकन पत्र को जमा कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ