देश

Pakistani Seema Haider को लेकर भड़के लोग, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 17, 2023, 10:25 PM IST

ultimatum to seema haider: गौ रक्षा दल पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के विरोध में उतर गया है और उसने 72 घंटे में सीमा को पाकिस्तान भेजने की मांग की है।

पाकिस्तान से आकर ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार चर्चा में है, उनका दावा है कि वह सचिन मीना के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत पहुंच गई, एक तरफ तो इस प्रेम कहानी पर विश्वास कर लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, दूसरी तरफ सीमा हैदर का विरोध भी शुरू हो गया है।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर तमाम कहानियां सामने आ रही हैं वहीं भारत में उसकी मौजूदगी को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है, बताते हैं कि गौ रक्षा दल उसके विरोध में उतर गया है और उसने 72 घंटे में सीमा को पाकिस्तान भेजने की मांग की है नहीं तो कड़े अंजाम की बात कही है।

'सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए'

गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गृह मंत्रालय और यूपी सरकार से अपील की है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए। गौ रक्षा दल का कहना है कि सीमा हैदर भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है वहीं दल ने सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस बताया है।

जासूसी का एंगल आता दिख रहा है!

पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल आता दिख रहा है, सीमा को सोमवार को यूपी एटीएस ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि एटीएस सीमा के साथ ही उसके चार बच्चों और सचिन को भी अपने साथ ले गई है।

सीमा हैदर के मोबाइल डिटेल्स की भी बारीकी से हो रही जांच

सीमा हैदर को पूछताछ के लिए लेकर गई पुलिस बताते हैं कि सिविल ड्रेस में सीमा के घर पहुंची थी पुलिस और उसे पिछले दरवाजे से पुलिस लेकर गई है, कहा जा रहा है सीमा हैदर पर खुफिया एजेंसियों को शक है, माना जा रहा कि सीमा हैदर ट्रेंड जासूस भी हो सकती है। वहीं सीमा हैदर के पासपोर्ट को भी जांच के लिए भेजा गया है साथ ही, उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है।

धमकी के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा

वहीं नोएडा पुलिस ने सीमा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस' (ISI) के एक संदिग्ध एजेंट को पड़ोसी देश में अपने आकाओं को 'रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी' प्रदान करने के आरोप में लखनऊ से गिरफ्तार करने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article