देश

Watch Video: जब पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा, कैसे सेना ने पाक में घुसकर लिया था बदला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 04:04 PM IST

When Narendra Modi Told About Surgical Strike: 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के शिविर पर हमला किया था। इस घातक हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। पूरे देश में आक्रोश था। तब पीएम मोदी ने कहा था कि हमलावर बेखौफ नहीं जाएंगे और उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।

When Narendra Modi Told About Surgical Strike:कुछ साल पहले लंदन के वेस्टमिंस्टर के सेंट्रल हाल में हुए कार्यक्रम ‘भारत की बात, सबके साथ’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत शांतिप्रिय देश है लेकिन जब कोई पीछे से हमला करेगा तो भारत जरुर जवाब देगा। भारत का चरित्र अजेय और विजयी रहने का है। लेकिन किसी के हक को छीनना ये भारत का चरित्र नहीं है। लेकिन जब कोई आतंकवाद को उद्योग बनाकर रखा हो। मेरे देश के निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया जाता हो। युद्ध लड़ने की ताकत नहीं हो पीठ पर वार करने के प्रयास हो, तो ये मोदी है। उसी भाषा में जवाब देना जानता है।

टेंट में सोए हुए हमारे जवानों को मौत के घाट उतार दिया। तो क्या उनको ईंट का जवाब पत्थर से नहीं देना चाहिए। इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक किया। मुझे अपने जवानों पर गर्व है। जो योजना बनी थी, उसमें जरा सी भी गलती किए बिना उसे लागू किया। और सूर्योदय होने तक स्ट्राइक कर वापस आ गए।

क्यों हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

असल में 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के शिविर पर हमला किया था। इस घातक हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। पूरे देश में आक्रोश था। तब पीएम मोदी ने कहा था कि हमलावर बेखौफ नहीं जाएंगे और उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। और इसके बाद 28 सितंबर 2016 को जब पूरा देश सो रहा था, लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुस कर आतंकी कैंपों को खत्म करने के लिए सफल सर्जिकल स्ट्राइक कर उरी का बदला लिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article