देश

H3N2 के बीच देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2023, 05:20 PM IST

बता दें कि देश में H3N2 के मामले पहले से ही बढ़ रहे हैं, इस बीच कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है।

Image

कोरोना पर पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग

Photo : ANI

PM Modi Meeting on Covid 19: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की।

बता दें कि देश में H3N2 के मामले पहले से ही बढ़ रहे हैं, इस बीच कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर सरकार पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। अब पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने का फैसला लिया है।

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

हाल ही में देश के 9 जिलों के आंकड़े सामने आए जिसमें संक्रमण दर 10 फीसदी के पार है। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 सक्रिय है और बढ़ रहा है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 7 हजार है। पिछले 24 घंटे में देश में 1134 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। अगर संक्रमण दर की बात करें तो यह आंकड़ा 1.09% है।

कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर

  • देश में इस समय कोरोना के मामले 7 हजार के पार
  • कोविड-19 का नया वैरिएंट XBB 1.16 जिम्मेदार
  • ओमिक्रॉन से XBB 1.16 का संबंध
  • इस वायरस के तेजी से फैलने की आशंका
  • 12 देशों में XBB.1.16 वैरिएंट का असर
  • सबसे अधिक केस भारत से सामने आ रहे

इन सबके बीच जानने की जरूरत है कि XBB1.16 कितना खतरनाक है।xbb.1.16 अपने पूर्ववर्ती वैरिएंट से तेजी से म्यूटेट करता है और आक्रामक होता है। इसका प्रसार तेजी से होता है। इस वैरिएंट में तीन स्पाइक म्यूटेशन भी हैं।

इन्हें अधिक खतरा

जो कोई शख्स पहले से ही गंभीर बीमारियों का सामना कर रहा हो, उस पर इस वैरिएंट का खतरा अधिक है। खासतौर से अगर कोई एचआईवी पॉजिटिव, हॉर्ट पेशेंट, लीवर, किडनी की समस्या का सामना कर रहा हो उसके लिए जोखिम अधिक होता है।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज