देश

Tomatoes Stolen: कीमत बढ़ने का असर? किसान के खेत से 1.5 लाख रुपए के टमाटर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 6, 2023, 08:05 AM IST

Tomatoes Stolen: टमाटर की कीमतें बढ़ने से चोरों की नजर इस पर पड़ गई है। कर्नाटक के हासन जिले में एक किसान के खेत से करीब एक लाख पचास हजार के टमाटर चोरी हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Image

कर्नाटक के हासन में खेत से टमाटर की चोरी

Photo : BCCL

Tomatoes Stolen: टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो से पार जाने के बाद कर्नाटक के हासन जिले में टमाटर की चोरी की खबर सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक खेत से करीब 1.5 लाख रुपए के टमाटर चुराकर भाग गए। गोनी सोमनहल्ली गांव के किसान खेत पर पहुंचने पर टमाटर के गायब होने से हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि राज्य के हसन जिले के हलेबीडु तालुक के गोनी सोमनहल्ली गांव के एक किसान के खेत 1.5 लाख रुपए के टमाटर की चोरी हो गई। किसान सोमशेखर पिछले तीन साल से अपने खेत में टमाटर उगा रहे हैं।

किसान से खेत से टमाटर की चोरी

किसान के मुताबिक चोर करीब 50-60 बैग लेकर खेत में घुसे और उनमें करीब डेढ़ लाख के टमाटर भरे और लेकर भाग गए। इससे कुल डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना का पता तब चला जब सोमशेखर का बेटा धरानी बुधवार सुबह खेत पर पहुंचा। सोमशेखर की पत्नी पर्वतम्मा ने कहा कि हमारे पास केवल दो एकड़ कृषि भूमि है और पिछले तीन वर्षों से भारी वर्षा, जलवायु परिस्थितियों और बीमारी के कारण कोई फसल नहीं हो सकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार, हम दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाने में कामयाब रहे, लेकिन अब आधी उपज चोरी हो गई है। इसके अलावा, टमाटर के पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे हमारे पास अब कोई और उपज नहीं बची।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

हलेबीडु पुलिस इंस्पेक्टर शिवना गौड़ा पाटिल के हवाले से एचटी ने लिखा कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद हम घटना स्थल पर गए। हमने ग्रामीणों से चोरी के बारे में कुछ जानकारी जुटाई है। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

दाम बढ़ने का असर!

टमाटर की चोरी ऐसे समय में हुई है जब पूरे भारत में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश के कुछ हिस्सों में टमाटर 100-120 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। दाम बढ़ने के यह कई कारण हैं। जिनमें बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में गिरावट और मांग में वृद्धि शामिल है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article