देश

मैक्सिको की वो नेता जो मानती है PM Modi को भाई, राखी बांध लिया आशीर्वाद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 13, 2023, 07:05 PM IST

प्रधानमंत्री ने यहां नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष सम्मेलन (पी20) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने से जुड़ा हालिया कानून देश की संसदीय परंपरा को और समृद्ध करेगा।

Image

पीएम मोदी को राखी बांधते हुए एना लिलिया रिवेरा रिवेरा

Photo : ANI

मैक्सिको की एक महिला नेता, जो पीएम मोदी को अपना भाई मानती हैं, आज राखी बांधकर उनसे आशीर्वाद लिया। मैक्सिकन सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ पर राखी बांधी। एना लिलिया रिवेरा पी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आईं हुईं, जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी।

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) को संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ बताते हुए कहा कि संसद, बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हैं। दिल्ली में यशोभूमि में नौवें पी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- "यह शिखर सम्मेलन एक महाकुंभ है क्योंकि यह दुनिया की संसदीय प्रथाओं के अभिसरण का प्रतिनिधित्व करता है। भारत चंद्रमा पर उतरा और जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की। आज, हम P20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के लोगों की शक्ति का जश्न मनाने का एक मंच भी है।

महिला आरक्षण का जिक्र

प्रधानमंत्री ने यहां नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष सम्मेलन (पी20) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने से जुड़ा हालिया कानून देश की संसदीय परंपरा को और समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत में लोगों को घटना के समय ही जानकारी प्रदान करने के लिए 28 भाषाओं में 900 से अधिक टीवी चैनल हैं और लगभग 200 भाषाओं में 33,000 से अधिक विभिन्न समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं।

भारत-मैक्सिको संबंध

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से भारत-मैक्सिको संबंधों पर कहा गया कि भारत-मेक्सिको संबंध लगातार मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहे हैं, जो आपसी समझ और बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और सर्वांगीण सहयोग की विशेषता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!