देश

President Murmu in Jharkhand : देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मु ने किया पूजन, दो दिन तक इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्‍सा

President Murmu in Jharkhand : सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम का दर्शन करने वाली मुर्मु चौथी राष्ट्रपति हैं। उनसे पूर्व रामनाथ कोविन्‍द, प्रणब मुखर्जी और राजेन्द्र प्रसाद ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

Image

बैद्यनाथ मंदिर में पूजन करतीं राष्ट्रपति मुर्मू। (तस्‍वीर साभार : @rashtrapatibhvn)

Photo : Twitter

President Murmu in Jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पुजारियों के एक दल ने मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा राष्ट्रपति को पूजा कराने में उनकी सहायता की। राष्ट्रपति मुर्मू के देवघर पहुंचने पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनका स्वागत किया। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं। इसके बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का विधिविधान से ‘षोडशोपचार’ पूजन एवं अभिषेक किया। गौरतलब है कि, मुर्मू वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

दो दिवसीय दौरे पर राष्‍ट्रपति

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 से 26 मई 2023 तक झारखंड का दौरा करेंगी। वह 24 मई को रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। वह 25 मई को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस यात्रा के दौरान वह झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उसी शाम, वह राजभवन में झारखंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

बैद्यनाथ धाम जाने वाली चौथी राष्‍ट्रपति

सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम का दर्शन करने वाली मुर्मु चौथी राष्ट्रपति हैं। उनसे पूर्व रामनाथ कोविन्‍द, प्रणब मुखर्जी एवं देश के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू का झारखंड में यह दूसरा दौरा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्‍वागत

देवघर से राष्‍ट्रपति मुर्मु दोपहर में रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पहुंचीं। यहां पर राज्यपाल राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। रांची हवाई अड्डे से, वह बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए बिरसा चौक गईं और फिर अल्बर्ट एक्का चौक गईं, जहां उन्‍होंने शहीद लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी और फिर राजभवन के लिए रवाना हो गईं। झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने एक ट्वीट में कहा, जोहार माननीय राष्ट्रपति जी। झारखण्ड की इस पावन धरती पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।

ये हैं राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम

राष्ट्रपति शाम पांच बजे धुर्वा में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। लगभग 165 एकड़ भूमि पर बने उच्च न्यायालय परिसर को क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के सबसे बड़े परिसरों में से एक माना जाता है। बता दें कि, उच्च न्यायालय के नए परिसर को 550 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मुर्मु 25 मई को खूंटी जिले का दौरा करेंगी। एक अधिकारी के मुताबिक, ‘25 मई को राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। शाम को वह आईआईआईटी-रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर देवघर, रांची और खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) सुभांशु जैन ने कहा कि शहर में 3,000 पुलिस कांस्टेबल और 900 अधिकारियों को तैनात किया गया है।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article