देश

Padma Awards 2026: जब हेमा मालिनी ने लिया धर्मेंद्र का पद्म विभूषण, रोने लगी बेटी अहाना; राष्ट्रपति ने 66 विशिष्ट शख्सियतों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए (फोटो- PIB)

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रपति ने दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

कौन-कौन सी शख्सियत हुई सम्मानित?

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एन. राजम को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उदय सुरेश कुमार कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भोजपुरी लोक गायक, संगीतकार भरत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कला और विज्ञापन क्षेत्र में योगदान के लिए पियूष पान्डेय को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी नीता जोशी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार को शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को चिकित्सीय क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।

131 पद्म पुरस्कार का ऐलान

वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने को मंजूरी दी है, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले समारोह के दूसरे चरण में प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

इस बार 45 गुमनाम नायकों को सम्मान

असाधारण योगदान देने वाले आम भारतीयों को सम्मानित करने के सिद्धांत को जारी रखते हुए, इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों में देश के कोने-कोने से 45 ’’गुमनाम नायकों’’ को शामिल किया गया है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब