देश

PMSBY-PMJJBY के 11 साल कंपलीट, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए वरदान बनीं योजनाएं; PM मोदी ने क्या कहा?

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के शनिवार को 11 वर्ष पूरे हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में इन योजनाओं ने देश के लाखों परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा प्रदान किया है, जो कई परिवारों के लिए संकट के समय उम्मीद की किरण साबित हुई।

Image

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 11 साल (फोटो-Istock)

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) ने शनिवार को अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए। इन योजनाओं की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने की थी। इनका उद्देश्य गरीबों, मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहद कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना था। पिछले एक दशक में इन योजनाओं ने देशभर के लाखों परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा दिया है और संकट के समय कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुई हैं।

अटल पेंशन योजना के लाभ का जिक्र

अटल पेंशन योजना (APY) के लाभों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने बड़ी संख्या में लोगों को वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद की है। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अटल पेंशन योजना से लोगों को मिली सुरक्षा

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अटल पेंशन योजना विशेष रूप से लाभकारी साबित हुई है और इससे लोगों को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा मिली है। उन्होंने खुशी जताई कि देश की नारी शक्ति भी बड़ी संख्या में इस योजना से लाभान्वित हो रही है। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से 11 वर्ष पहले एनडीए सरकार ने इन प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की थी। ये योजनाएं देश के हर नागरिक के जीवन में गरिमा, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के सरकार के संकल्प को प्रतिबिंबित करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article