देश

VIDEO: 'पीएम मोदी ने मंच पर मुझसे पूछा...', माखनलाल सरकार ने खास बातचीत में बताई पूरी कहानी

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Image

पीएम मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। BJP X handle

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar) के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा ने कहा कि सरकार को 1952 में कश्मीर में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। पार्टी ने एक बयान में कहा,"सरकार, स्वतंत्रता के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक हैं।"

पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार से क्या की बात?

इस कार्यक्रम के बाद माखनलाल सरकार ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत की। माखनलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे गले मिलकर पूछा, "दादा आप खुश हैं ना? उन्होंने यह भी साझा किया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि वे आगे भी उनसे बात करते रहेंगे और सरकार चलाने में उनके अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी झूठ का सहारा नहीं लिया

उन्होंने इमरजेंसी के बाद के समय को याद करते हुए जयप्रकाश नारायण का जिक्र किया। उन्होंने ममता बनर्जी, सोमेन मित्रा और सुब्रत मुखर्जी जैसे नेताओं से जुड़ी एक पुरानी घटना की ओर इशारा किया, जिसमें उन्हें "कॉलर पकड़कर गाड़ी में ले जाने" की बात कही गई थी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से खुश हैं।

ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले माखनलाल सरकार

ममता बनर्जी के बयान पर चुप्पी: जब उनसे ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने और "मुझे हराया गया है" वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे इसका जवाब नहीं दे सकते और ममता के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो संविधान को नहीं मानती है, लेकिन बीजेपी की सरकार बनने से वो खुश है।

माखनलाल सरकार से जुड़ी अहम जानकारी

वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद माखनलाल सरकार वाम मोर्चा शासित पश्चिम बंगाल में तत्कालीन पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक रहे। माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar kaun hain) पश्चिम बंगाल, खासकर उत्तर बंगाल और सिलिगुड़ी क्षेत्र में भाजपा के शुरुआती नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने ऐसे समय में पार्टी के लिए काम किया, जब राज्य में भाजपा का जनाधार बहुत कमजोर था।

1981 से उन्होंने लगातार सात साल तक जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा दी। यह उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी, जब भाजपा नेता आम तौर पर दो साल से अधिक समय तक एक ही संगठनात्मक पद पर नहीं रह पाते थे।’

माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar kaun hain) पश्चिम बंगाल, खासकर उत्तर बंगाल और सिलिगुड़ी क्षेत्र में भाजपा के शुरुआती नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने ऐसे समय में पार्टी के लिए काम किया, जब राज्य में भाजपा का जनाधार बहुत कमजोर था। लंबे समय तक उन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उनकी मेहनत और संघर्ष को भाजपा कार्यकर्ता आज भी याद करते हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article