देश

मैक्रों के मेहमान बनेंगे PM मोदी, फ्रांस के नेशनल डे परेड में होंगे शरीक, सेना की टुकड़ी भी होगी शामिल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 05:09 PM IST

Narendra Modi: विदेश मंत्रालय के अनुसार परेड में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' बनने के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के न्योते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। समझा जाता है कि पीएम मोदी के इस दौरे के बाद भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी में एक नए दौर की शुरुआत होगी।

Image

फ्रांस से नेशनल डे परेड में विशिष्ट अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी।

Photo : PTI

Narendra Modi: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस के नेशनल डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'गेस्ट ऑफ ऑनर' होंगे। फ्रांस के बैसिले डे परेड का आयोजन 14 जुलाई को होगा। इस परेड में फ्रांस की सेना के साथ भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी नजर आएगी। भारत और फ्रांस के आपसी रिश्तों के लिए यह वर्ष अहम है। दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

मैक्रों के न्योते को स्वीकार किया

विदेश मंत्रालय के अनुसार परेड में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' बनने के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के न्योते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। समझा जाता है कि पीएम मोदी के इस दौरे के बाद भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी में एक नए दौर की शुरुआत होगी। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देश रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, अकादमी एवं आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

कई मुद्दों पर साधा दृष्टिकोण रखते हैं दोनों देश

भारत और फ्रांस खासकर यूरोप, हिंद प्रशांत क्षेत्र सहित शांति एवं सुरक्षा पर साझा दृष्टिकोण रखते हैं। साथ ही दोनों देश संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धातों एवं लक्ष्यों को सही ठहराते हैं। यह नजरिया दोनों देशों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करता है।

साझा पहलों की शुरुआत का अवसर देगी यह यात्रा

बयान में कहा गया है, 'यह ऐतिहासिक यात्रा मौजूदा समय की प्रमुख चुनौतियों जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक साझा पहलों की शुरुआत करेगी। साथ ही यह दौरा भारत और फ्रांस के लिए बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए एक अवसर भी देगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित