देश

PM Modi security breach: गुजरात में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, पास आ रहे ड्रोन को NSG ने मार गिराया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 24, 2022, 10:06 PM IST

PM Modi security breach: अहमदाबाद के बावला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। सूत्रों के मुताबिक बावला में एक ड्रोन प्रधानमंत्री की तरफ बढ़ रहा था जिसे एनएसजी ने गोली मारकर गिराया दिया।

Image

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

Photo : Twitter

PM Modi security breach: अहमदाबाद के बावला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। सूत्रों के मुताबिक बावला में एक ड्रोन प्रधानमंत्री की तरफ बढ़ रहा था जिसे एनएसजी ने गोली मारकर गिराया दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को कस्टडी में लिया गया और कई जांच एजेंसियों को इन्वेस्टिगेशन में लगाया गया है। पीएम मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा में चूक हुई।

अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि आज बावला में पीएम मोदी के दौरे के दौरान ड्रोन का उपयोग करके वीडियो रिकॉर्ड करने और 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' का उल्लंघन करने के आरोप में 3 लोगों-निकुल रमेशभाई परमार, राकेश कालूभाई भरवाड़ और राजेशकुमार मांगीलाल प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं पीएम मोदी इन दिनों अपने गृह प्रदेश गुजरात में लगातार रैली कर रहे हैं। ज्ञात हो कि बीजेपी पिछले 27 सालों से राज्य की सत्ता में है। वह लगातार सातवां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दमखम झोंक रही है।

गुजरात की 180-सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होने हैं। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इस चुनाव के मैदान में कुल 1621 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article