देश

त्रिपुरा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, विपक्ष पर किया तगड़ा वार, बोले- कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने मिला लिए हैं हाथ [Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 04:45 PM IST

Tripura Assembly Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं।

Tripura Assembly Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने त्रिपुरा में कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) गठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं। मोदी ने क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा पर परोक्ष हमला करते हुए दावा किया कि कई अन्य दल भी परोक्ष रूप से विपक्षी गठबंधन की मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को कई साल पीछे ले जाएगा। उन्होंने धलाई जिले के आमबासा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं, कुछ अन्य दल भी परोक्ष रूप से उनकी मदद कर रहे हैं। उनका नाम या नारा चाहे जो भी हो, उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को पीछे ले जाएगा।

लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

मोदी ने आरोप लगाया कि लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जनजातीय लोगों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि बीजेपी ने ब्रू जनजाति सहित अन्य समुदायों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश भर में जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

डबल इंजन की सरकार को वोट दें

मोदी ने लोगों से पूर्वोत्तर राज्य के विकास को जारी रखने के लिए डबल इंजन की सरकार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, कांग्रेस और लेफ्ट की दोधारी तलवार से सावधान रहें, वे लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सभी योजनाओं को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट केवल लोगों को धोखा देना जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को उनके वर्षों के कुशासन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मोदी ने कहा कि सीपीएम के कार्यकर्ता पुलिस थानों को नियंत्रित किया करते थे, जबकि बीजेपी ने राज्य में कानून का शासन स्थापित किया।

वामपंथियों को सत्ता से दूर रखेंगे, डबल इंजन की सरकार से फायदा होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने त्रिपुरा को भय के माहौल और चंदे की संस्कृति से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपके वोट वामपंथियों को सत्ता से दूर रखेंगे और त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करेंगे। मोदी ने राज्य के विकास के लिए अपनी सरकार द्वारा की गई पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र की एक्ट ईस्ट नीति से त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था को व्यापक लाभ होगा और यह राज्य जल्द ही दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बन जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!