देश

Modi अब भी दुनिया के Boss, पॉपुलरिटी में Biden और Sunak जैसे काफी पीछे

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 22, 2023, 06:00 PM IST

Most Popular Global Leader: 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। उनके बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर हैं, जिनकी 59 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : ANI

Most Popular Global Leader: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ वह अभी भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। उनके बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर हैं, जिनकी 59 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग हैं। वहीं तीसरे नंबर पर स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट हैं, उनकी 56 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग है।

यह आंकड़े अमेरिका स्थिति कंसल्टिंग फर्म मार्निंग कंसल्ट द्वारा जारी किए हैं। यह संस्था एक सर्वेक्षण के जरिए ग्लोबल लीडर्स को अप्रूवल रेटिंग प्रदान करती है।

बाइडन और सुनक जैसे दिग्गज काफी पीछे

अमेरिका स्थिति कंसल्टिंग फर्म मार्निंग कंसल्ट द्वारा जो आंकड़े पेश किए गए हैं, उसके मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कानाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो काफी पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 40 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है तो कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो को 39 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वहीं, ऋषि सुनक को 32 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है।

यहां देखें लिस्ट -

Most popular leader Global leader

Most popular leader Global leader

चौथे नंबर पर एंटनी अल्बनीज

जारी की गई सूची में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज 53 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं इटली Giorgia Meloni 49 प्रतिशत रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर हैं। वहीं जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को 30 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article