देश

स्वामी विवेकानंद के अवतार हैं पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी सांसद सौमित्र खान बोले- हमारे लिए भगवान के समान हैं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 12, 2023, 06:06 PM IST

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के अवतार हैं। पीएम मोदी जिस तरह से देश और लोगों की सेवा कर रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वे आधुनिक भारत के स्वामी विवेकानंद हैं।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी

Photo : ANI

बांकुरा (पश्चिम बंगाल): भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सौमित्र खान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक नए रूप में स्वामी विवेकानंद के अवतार हैं। स्वामी विवेकानंद हमारे लिए भगवान के समान हैं। पीएम मोदी जिस तरह से देश और लोगों की सेवा कर रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वे आधुनिक भारत के स्वामी विवेकानंद हैं।

उधर कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं का मंत्र स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर अपने प्रयासों और जिम्मेदारियों के माध्यम से अमृत काल के दौरान भारत को आगे ले जाना है। स्वामी विवेकानंद का कर्नाटक से गहरा संबंध था और उन्होंने कई अवसरों पर इस क्षेत्र की यात्रा की थी। मैसूर के महाराज ने भी स्वामी जी की विदेश यात्रा में उनका साथ दिया था।

उधर कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के अवसर पर पूरे पश्चिम बंगाल में रंगारंग रैलियां निकाली गईं और रामकृष्ण मिशन (आरकेएम) के विभिन्न केंद्रों पर प्रार्थना सत्र आयोजित किए गए। कुछ साल पहले आरकेएम द्वारा बहाल किए गए उत्तरी कोलकाता स्थित उनके जन्म स्थान पर, घर के अंदर स्थित संग्रहालय में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोग कतारबद्ध नजर आए।

कई क्लबों और सामाजिक संगठनों ने बंगाल के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर रैलियां निकालीं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर कोलकाता की सड़कों पर स्वामी विवेकानंद की विविध छवियां प्रस्तुत करती रंग-बिरंगी झांकियां निकालीं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फेसबुक पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बेलूर मठ की तस्वीरों के साथ विवेकानंद की एक तस्वीर साझा करते हुए, बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनका एक उद्धरण लिखा। उन्होंने बंगाली में लिखा कि ईश्वर उन लोगों में पाया जा सकता है जो विभिन्न रूपों में हमारे सामने मानवता की सेवा करते हैं।

नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वामीजी के पैतृक निवास के अपने दौरे का एक वीडियो साझा किया और विवेकानंद को आधुनिक भारत का आध्यात्मिक जागरणकर्ता और दुनियाभर में सम्मानित एक युवा प्रतीक बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शिक्षा, राष्ट्रवाद और आध्यात्मिकता पर विवेकानंद की शिक्षा हमेशा प्रासंगिक रहेगी और भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित