देश

'टेररिज्म पर हमारा क्लियर स्टैंड, नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स'; भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी

PM Modi Norway Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे दौरे के दौरान तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि भारत और नॉर्डिक देश “नेचुरल पार्टनर्स” हैं और टेक्नोलॉजी दोनों की साझा प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में दोनों के बीच व्यापार चार गुना बढ़ा है और भारत में नॉर्डिक निवेश में 200% की वृद्धि हुई है, जिससे हजारों नौकरियां पैदा हुई हैं। पीएम मोदी ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और डेनमार्क, फिनलैंड, स्वीडन जैसे देशों के साथ बढ़ते सहयोग को “नए स्वर्णिम युग” की शुरुआत बताया।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे दौरे के दौरान तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को किया संबोधित। ANI

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा" दोनों देश नेचुरल पार्टनर्स है , टेक्नोलॉजी हमारी शेयर्ड प्रायोरिटी है और यह अवसरों से भर देती है। पिछले कुछ वर्षों में हमने विशेष प्रगति की है हमारा ट्रेड चार गुना बढ़ा है पिछले एक दसक में भारत में निवेश में 200 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है।

दोनों देशों ने मिलकर हजारों जॉब्स किए क्रिएट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेजी से बढ़ते ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ने भारत की ग्रोथ स्टोरी में तो योगदान दिया ही है। साथ ही नॉर्डिक देशों की अर्थव्यवस्थाओं में भी बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है और हजारों नए जॉब्स क्रिएट किए हैं। इस मजबूत नींव पर अपने संबंधो को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए हमने हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण पहल की है।

उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ ही महीने पहले हमने भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन भी भागीदार है। इन महत्वाकांक्षी ट्रेड एग्रीमेंट से हम भारत और नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सब ने मिलकर ग्लोबल इश्यूज पर भी विचार की है। वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर एक रूल्स बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर को बल देते रहेंगे। और यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर सहमत है की है।

'मल्टीलेटरल इंस्टिट्यूशंस का रिफॉर्म आवश्यक भी है और अर्जेंट भी'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर एक रूल्स बेस्ड ग्लोबल ऑर्डर को बल देते रहेंगे और यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर सहमत है मल्टीलेटरल इंस्टिट्यूशंस का रिफॉर्म आवश्यक भी है और अर्जेंट भी है। और टेररिज्म पर भी हमारा क्लियर और यूनाइटेड स्टैंड है। नो कॉम्प्रोमाइज। नो डबल स्टैंडर्ड्स।

इस ग्रीन टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप से हम आइसलैंड की जिओथर्मल और फिशरीज नॉर्वे की ब्लू इकोनॉमी और आर्कटिक और सभी नॉर्डिक देशों की मैरीटाइम और सेंसटिविटी में एक्सपर्टीज को सस्टेनेबिलिटी की एक्सपर्टीज को भारत के स्केल के साथ जोड़कर पूरे विश्व के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे। और हमारे बीच इस यूनिक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के गठन से हम स्वीडन की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस, फिनलैंड की टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी और डेनमार्क की साइबर सिक्योरिटी और हेल्थ केयर को भारत के टैलेंट के साथ जोड़कर पूरे विश्व के लिए ट्रस्टेड सॉल्यूशंस डेवलप करेंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article