देश

पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी सड़क हादसे में घायल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 27, 2022, 05:23 PM IST

पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी और उनका परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया है।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी के भाई सड़क हादसे में घायल

पीएम मोदी के भाई सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मैसूर के बाहरी इलाके में कडकोल्ला नामक इलाके के पास हुआ।प्रह्लाद मोदी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रह्लाद मोदी मैसूरु से चामराजनगर और बांदीपुर के बीच जा रहे थे।घटना में प्रह्लाद मोदी, उनका बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वन इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

डिवाइडर से टकराई थी कार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था।ऐसा बताया गया है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें जेजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि चोटें ‘‘मामूली’’बताई जा रही हैं।यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई।सूत्रों ने बताया कि मैसुरु पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया।

prahlad modi accident 1

prahlad modi accident 1

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है यह हादसा किन परिस्थतियों में हुआ। पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाने की थी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि कार पर से नियंत्रण खोने की वजह से हादसा हुआ है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article